ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ITBP के 20 पदाधिकारियों को सम्मानित करने का ऐलान

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 20 पदाधिकारियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिस पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है. इनमें से 06 को वीरता के लिए पुलिस पदक (PMG), 03 को विशिष्ट  सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से नवाजा गया है.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 06 आईटीबीपी कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. सहायक सेनानी / जीडी अमित कुमार, हेड कांस्टेबल / जीडी हमेश कुमार और कांस्टेबल / जीडी शक्ति कुमार, 38 वीं बटालियन, आईटीबीपी द्वारा 14 जनवरी, 2018 को चलाए गए एक नक्सल विरोधी अभियान में नक्सल कमांडर गुंडाधुर राजू दंतेवाड़ा को मार गिराया था जिस पर रुपये 3,00,000/- का इनाम घोषित था.

सहायक सेनानी / जीडी प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, स.उ.नि. / जीडी कुलदीप राज और कांस्टेबल / जीडी ब्रह्म चंद्र, 40 वीं बटालियन, आईटीबीपी ने 30 जून, 2022 को  चलाए गए ऑपरेशन में हुई मुठभेड के दौरान घायल हुए एक नक्सली को पकड़ा था जिसकी बाद पहचान डेविड उर्फ उमेश उर्फ बलिराम उइके, कमांडर मिलिट्री प्लाटून नंबर- 01 के तौर पर की गई, जो  डिवीजन कमेटी (डीवीसीएम) का सदस्य  था.

(क)    वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए 06 पदाधिकारियों के नाम हैं:-

1.    श्री प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, सहायक सेनानी (जीडी)
2.    श्री कुलदीप राज, स.उ.नि. (जीडी)
3.    श्री ब्रह्म चंद्र, कांस्टेबल (जीडी)
4.    श्री अमित कुमार, सहायक सेनानी (जीडी)
5.    श्री हमेश कुमार, हेड कांस्टेबल (जीडी)
6.    श्री शक्ति कुमार, कांस्टेबल (जीडी)

(ख) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए 03 पदाधिकारियों के नाम हैं :-

1.    श्री राजेश साहनी, सेनानी
2.    श्री महेन्द्र सिंह, सहायक सेनानी (कार्यालय)
3.    श्री ईश्वरसिंह, निरीक्षक (जीडी)

(ग)     सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए गए 11 पदाधिकारियों के नाम हैं:-

1.    श्री अनिल कुमार फूल, उप महानिरीक्षक
2.    श्री उमेश चंद्र बडोला, द्वितीय कमान
3.    श्री राजपाल सिंह कंडारी, सहायक सेनानी (कार्यालय)
4.     श्री प्यारे लाल, निरीक्षक (जीडी)
5.    श्री संत राम यादव, निरीक्षक (जीडी)
6.     श्री बाबू राम चौहान, निरीक्षक (जीडी)
7.    श्री पवन कुमार, निरीक्षक (टेली.)
8.    श्री रूप चंद, स.उ.नि. (जीडी)
9.    श्री शिव सिंह, स.उ.नि. (जीडी)
10.    श्री राजेंद्र सिंह, निरीक्षक (ए.टी.)
11.    श्री राम सिंह, निरीक्षक (सी.एम.)

डॉ. एस. एल. थाउसेन, डी.जी., आई.टी.बी.पी. ने भी सभी पदक प्राप्त कर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं.

Scroll to Top