ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एटा में सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर एक और बड़ी कार्रवाई

एटा (मानवीय सोच) सपा नेता व अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर प्रशासन ने एक और कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। पैतृक गांव में स्थित उनकी जमीन को नीलाम किया जाएगा। आबकारी कार्यालय कासगंज द्वारा जारी की गई आरसी की रकम चुकता न करने पर यह कार्रवाई की जा रही है।

कासगंज के जिला आबकारी कार्यालय से 10 जुलाई 2014 को 21.84 लाख रुपये बकाया धनराशि में आधे की बकाएदार राममूर्ति पत्नी रामेश्वर सिंह के विरुद्ध तहसील अलीगंज से आरसी जारी की गई। इस धनराशि को जमा कराने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी रहे और राजस्व विभाग खाली हाथ बना रहा। अब लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अलीगंज तहसील प्रशासन ने आरसी की पुरानी फाइलें भी खंगाल डालीं, जिसमें इस मामले को उठाते हुए अलीगंज तहसीलदार ने आदेश जारी किया है।

1 सितंबर को होगी नीलामी 

बकाएदार के रूप में राममूर्ति देवी की गांव अमृतपुर रघूपुर स्थित 5.581 हेक्टेयर जमीन (कृषि भूमि) को नीलाम करने के लिए 1 सितंबर की तारीख तय कर दी है। दोपहर 1 बजे तहसील अलीगंज के सभागार में नीलामी प्रक्रिया होगी। नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों से नियम व शर्तों की जानकारी लेने के लिए संग्रह कार्यालय पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज के जिला आबकारी कार्यालय से आरसी जारी कराई गई थी। इसके तहत बकाएदार की संपत्ति कुर्क कर इसे नीलाम किया जा रहा है।

इनकी संपत्ति भी होगी नीलाम

विजयपाल निवासी नगला निरू तहसील अलीगंज की 2.208 हेक्टेयर और सुनार सिंह निवासी गांव ढकपुरा की 1.481 हैक्टेयर जमीन की नीलामी की जाएगी। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक जैथरा का 6.52 लाख रुपया विजयपाल पर और 11.45 लाख रुपये सुनार सिंह पर बकाया है। वीनेश कुमार निवासी गढ़िया जगन्नाथ की 3.826 हेक्टेयर जमीन की नीलामी की जाएगी। इन पर मोटर दुर्घटना क्लेम का 4.34 लाख रुपये की आरसी है। राजेंद्रपाल निवासी रजबपुर की 8.01 हेक्टेयर जमीन को नीलाम किया जाएगा। इन पर केनरा बैंक जैथरा की 2.85 लाख रुपये की आरसी है। चारों लोगों की संपत्ति की नीलामी 29 अगस्त को तहसील अलीगंज में दोपहर 1 बजे होगी।

Scroll to Top