ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव से पहले ममता को एक और झटका

भ्रष्टाचार और संदेशखलीकांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस राय ने विधायक और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीते कुछ समय पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे।

संदेशखाली मुद्दे को लेकर थे नाराज

वरिष्ठ टीएमसी विधायक तापस रॉय ने सोमवार को पार्टी की कार्यप्रणाली और संदेशखाली मुद्दे से निपटने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की और लोकसभा चुनाव से पहले संगठन छोड़ने के संकेत दे दिए थे।

विधानसभा में टीएमसी के उप मुख्य सचेतक रॉय ने जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ नहीं खड़े होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।

मैं पार्टी के कामकाज के तरीके ने निराश हूं- रॉय

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं पार्टी के कामकाज के तरीके से वास्तव में निराश हूं। मैं पार्टी और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों से तंग आ चुका हूं। दूसरे, संदेशखाली मुद्दे को जिस तरह से संभाला गया, मैं उसका समर्थन नहीं करता।

वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष और ब्रत्य बसु ने उन्हें मनाने की कोशिश में आज सुबह रॉय से उनके आवास पर मुलाकात की।

रॉय का उत्तरी कोलकाता से टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा, मैं पिछले 25 साल से पार्टी का वफादार सिपाही रहा हूं। लेकिन मुझे मेरा हक नहीं मिला।

Scroll to Top