ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर पेशाब करने और स्मोकिंग का मामला आया सामने

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  एयर इंडिया ने महिला के साथ हुई बदसलूकी और फ्लाइट के बाथरूम में धूम्रपान करने के मामले में डीजीसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीजीसीए ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सवाल किया कि एयरलाइन ने समय रहते कोई एक्शन नहीं लिया था और जब डीजीसीए ने सवाल-जवाब किया, तब जाकर इस मामले की जानकारी दी गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की फ्लाइट में शराब के नशे में एक शख्स ने कथित रूप से एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था.

डीजीसीए ने पूछा है कि एयरलाइंस पर नियामक दायित्वों की अवेहलना के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए. डीजीसीए के मुताबिक 6 दिसंबर को पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाएं हुईं. उन्हें डीजीसीए के संज्ञान में लाया गया. पहली घटना में एक यात्री को शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया. वह नशे में था और उसने चालक दल की बात नहीं मानी. एक अन्य घटना एक अन्य यात्री द्वारा कथित रूप से एक खाली सीट और साथी महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने से संबंधित है, जब वह शौचालय गई थी.

डीजीसीए ने एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि उनके विनियामक दायित्वों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए. हालांकि डीजीसीए ने एयर इंडिया को नोटिस पर जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नियमों के मुताबिक, यात्रियों के अनियंत्रित होने, यात्रियों के गुस्से, फ्लाइट में यात्रियों के दुर्व्यवहार की सूचना मिलने पर विमान के उतरने के 12 घंटे के भीतर डीजीसीए को सूचित करने की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होती है. एयरलाइंस को इस घटना को तीन सदस्यों वाली आंतरिक समिति के पास भेजना आवश्यक है.

Scroll to Top