लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल पर हुए हमले में जख्मी दूसरे सिपाही राघवेंद्र की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. राघवेंद्र का इलाज पीजीआई अस्पताल में चल रहा था.
आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. पिछले सप्ताह प्रयागराज में हुए हमले में उमेश पाल और उनके एक गनर की मौत हो गई थी जबकि दूसरा गनर राघवेंद्र घायल हो गया था. शहीद सिपाही राघवेंद्र का रात में पोस्टमार्टम हुआ. शहीद के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले शव को सलामी दी जाएगी.
डीसीपी पूर्वी हरदेश कुमार ने बताया कि राघवेंद्र हमारे जोन में पीजीआई में भर्ती थे. हमारे साथी राघवेंद्र ट्रामा सेंटर में भर्ती थे हम उनकी प्राणों की रक्षा नहीं कर पाए. उन्होंने शहीद का बलिदान दिया है. इस बलिदान से हमें यह संकल्प मिला है कि माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी है हम और मजबूती और निष्ठा से काम करेंगे.
बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के चश्मदीद गवाह बीजेपी नेता उमेश पाल की हत्या के मामले में बाहुबली अतीक से गुजरात की साबरमती जेल में पूछताछ करने के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है. एसटीएफ की टीम कोर्ट से परमिशन लेने के बाद अतीक अहमद से आज या कल में पूछताछ कर सकती है.
