IIT मद्रास के एक और छात्र ने किया सुसाइड, तीन महीने में चौथा मामला

चेन्नई (मानवीय सोच) आईआईटी जैसे संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के सुसाइड के मामले चिंताजनक हैं.  शुक्रवार को आईआईटी मद्रास से एक छात्र के कथ‍ित रूप से आत्महत्या करने  का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्र कैंपस के एक हॉस्टल में रहता था. 

आईआईटी मद्रास ने ये सूचना जारी करते हुए बताया कि 21 अप्रैल 2023 की दोपहर में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक स्नातक छात्र के हॉस्टल के कमरे में असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है. संस्थान ने अपना एक अच्छा छात्र खोया है. अभी छात्र के निधन का कारण अज्ञात है. पुलिस जांच कर रही है

 IIT मद्रास तनावग्रस्त छात्रों की सक्रिय रूप से पहचान करने और उनकी मदद करने के लिए हर संभव उपाय कर रहा है. हम इन उपायों को मजबूत करना जारी रखेंगे.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *