ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में एक और दिग्गज नेता ने भेजा त्यागपत्र; चुनाव से पहले पार्टी को लगातार तीन झटके

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस आशय का पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भेज दिया है। असित से पहले रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस से 39 वर्षों का अपना नाता तोड़ लिया था।

बिहार में कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के बाद अजय सिंह टुन्नू  ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी।

वे बिहार कांग्रेस कमेटी (Bihar Congress Committee) के सदस्य थे। प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र की घोषणा की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का ये बताया था कारण

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को त्यागपत्र भेजने के बाद रविवार को प्रेस-वार्ता कर उन्होंने इसकी घोषणा की। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की आवक और राजद के साथ गठबंधन को इसका कारण बताया।

उनके अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस बिहार में 2009 का लोकसभा और 2010 का विधानसभा चुनाव अकेले बूते लड़ी थी।बिहार में पार्टी की नीति-रणनीति से अनिल शर्मा क्षुब्ध थे। कुछ अपनी अनदेखी भी कांग्रेस छोड़ने का कारण हो सकती है। लंबे समय से संगठन में उन्हें कोई बड़ा पद नहीं मिला था।

Scroll to Top