मैनपुरी की ‘गालीबाज’ जेलर: कोमल मंगलानी का एक और वीडियो वायरल

मैनपुरी (मानवीय सोच) जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गालियां देते हुए नजर आ रही हैं। ये मामला शांत भी नहीं हुए उससे पहले ही उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सिंघम स्टाइल में रील बनाई है। बता दें नवंबर 2021 में मैनपुरी जेल की अधीक्षक का चार्ज संभालने वाली कोमल 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं।

इस रील में उन्होंने अपने वर्दी पहनने के स्टाइल को शेयर किया है, जिसमें बड़ी ही दबंग स्टाइल में अपने बैच सही करते हुए, बैल्ट लगाते हुए और नाम पट्टिका दिखाते हुआ का वीडियो है। इसके साथ ही वे कैप पहनती हैं और सिंघम स्टाइल में चश्मा भी लगाती हैं। ये वीडियो को कुछ लोग टिट्वर पर शेयर कर रहे हैं, जिसमें कमेंट किया गया है कि ‘गाली वाली मैडम का अपना टशन है। खुद वर्दी पहन कर रील बनाएं, दूसरा बातचीत भी करे तो गाली खाए।’ इस ट्वीट को जमकर रीट्वीट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *