अंसल ने बेच दी नगर निगम की 223 बीघा जमीन : एसडीएम की जांच में हुआ खुलासा

लखनऊ : (मानवीय सोच) नगर निगम में एक बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। नगर निगम की करीब 223 बीघा जमीन जिसकी मार्केट में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है बेच दी है। आरोप है कि यह खेल अंसल एपीआई बिल्डर ने किया है। एसडीएम सरोजनी नगर की जांच में यह मामला खुला है। अब बिल्डर और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नगर निगम मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहा है।

यहां तक की इस जमीन पर अब मकान , कोठी और बाकी निर्माण हो चुका है। सरोजनीनगर के एसडीएम सिद्धार्थ ने इसको लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा उसे खाली कराने को कहा गया है। हालांकि अब यह काम बहुत मुश्किल है

नगर निगम ने बिल्डर को एक महीने का समय दिया है। बताया गया है कि अगर एक महीने में बिल्डर ने उतनी जमीन नगर निगम को नहीं दी तो बाकी निर्माण ध्वस्त करा कर जमीन ले लिया जाएगा। उसमें जो खर्च आएगा उसका भुगतान भी बिल्डर को ही करना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *