ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कार विस्‍फोट में एक की मौत के मामले में आतंकवाद निरोधक कानून UAPA लागू

कोयंबटूर  (मानवीय सोच) कोयंबटूर में रविवार को हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है.पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था.पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट होने से उसमें सवार जेमिशा मुबीन की मौत हो गयी थी. पुलिस ने घटना के बाद पोटेशियम नाइट्रेट जैसा पदार्थ जब्त किया था जिसका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जाता है. जारी एक बयान के अनुसार घटना के सिलसिले में उक्कदम थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसमें जानकारी दी गयी कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान मुहम्मद तलका, मुहम्मद अजहरुद्दीन, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मुहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है.

गौरतलब है कि पुलिस इस सिलसिले में सात लोगों से पूछताछ कर रही है. विस्फोट के स्थान पर मोबाइल फोन का सिग्नल पाए जाने के आधार पर निकटवर्ती नीलगिरी जिले के कुन्नूर से एक ऑटो-रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए यहां लाया गया है.  पुलिस ने बताया कि कुन्नूर के ओट्टुपट्टराई का रहने वाला यह व्यक्ति पिछले चार महीने से वहां रह रहा था. डीजीपी ने पहले कहा था कि रविवार को कार में गैस सिलेंडर फटने से मुबीन की जलकर मौत हो गई थी. उन्होंने बताया था कि वाहन में कील, पत्थर और कुछ अन्य सामान भी मिले थे.

इस बीच, अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव और तमिलनाडु में विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना दुर्घटना थी या साजिश. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए पलानीस्वामी ने सवाल किया कि विस्फोट के बारे में उनका क्या कहना है। स्टालिन के पास गृह विभाग भी है.

उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया, ‘जब भी द्रमुक तमिलनाडु में सत्ता संभालती है, बम विस्फोटों की घटनाएं नियमित हो जाती हैं.” उन्होंने दावा किया कि यह घटना पुलिस और खुफिया विभाग के सही तरीके से कामकाज नहीं करने को उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि पुलिस को बिना किसी राजनीतिक दबाव के मामले की जांच करनी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना थी या साजिश और क्या इसमें कोई असामाजिक तत्व शामिल था.

Scroll to Top