लता मंगेशकर चौक देखकर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल ; बोलीं-अयोध्या में सुरों को किया गया सम्मानित

अयोध्या  (मानवीय सोच)  प्रसिद्ध भजन गायिका का अनुराधा पौडवाल सोमवार को राम की नगरी अयोध्या पहुंची. उन्होंने लता मंगेशकर चौक पर पहुंचकर यहां पर शिलापट्ट पर माल्यार्पण किया और लता मंगेशकर की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की. अनुराधा पौडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर चौक के जरिए भारत रत्न लता मंगेशकर को उचित सम्मान दिया है.

गायन की सरस्वती थी लता मंगेशकर
उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही अच्छा लगता है, जब भी मैं यहां आती हूं. आज लता मंगेशकर चौक पर आने का मुझे मौका मिला है. बहुत ही अच्छा लगा. संगीत और भगवान का बहुत ही नजदीक का रिश्ता है. लता मंगेशकर गायन सरस्वती थी. लता जी अपने आप में गंधर्व थी. अयोध्या में सुरों को सम्मानित किया गया, यह बहुत ही अच्छी बात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *