ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अनुराग ठाकुर ने मनीष सिसोदिया को दिया नया नाम : सिसोदिया का मतलब MONEY SHH

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी में हुए कथित ‘शराब घोटाले का मास्टरमाइंड’ करार दिया. ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को आबकारी घोटाले को अन्य मुद्दों की आड़ में छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने उन्हें ‘Moneyshh’ बताया और उन पर पैसा बनाने तथा चुप्पी साधने का आरोप लगाया. ठाकुर के साथ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी की भ्रष्टाचार की गूंज देश-दुनिया तक पहुंची है. भ्रष्टाचार दिखा तो नीति वापस ले ली. शराब के घोटाले के नंबर 1 आरोपी मनीष सिसोदिया हैं. उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल में अगर दम है तो 24 घंटे के देश की जनता के आमने जवाब दें. आप ने ब्लैकलिस्ट कंपनियों को ठेका क्यों दिया.

केंद्रीय मंत्री ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कहीं भी पीएम मोदी के सामने खड़े नहीं हो पाए. भ्रष्टाचार के कारण मनीष सिसोदिया डरे हुए सहमे हुए हैं. वहीं भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल से पूछा कि दिल्ली में शराब का रेवेन्यू 8000 करोड़ रुपये कम कैसे हुआ? ये रेवड़ी की सरकार भी है बेवड़ी की सरकार भी है. वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी हर घर नल से जल पहुंचाने का काम कर रहे हैं. वहीं केजरीवाल दिल्ली में नल से शराब पहुचाने के लिए तत्पर है.

गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह सिसोदिया तथा आईएएस अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के आवास पर छापे मारे थे. जांच एजेंसी ने 19 अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली थी

Scroll to Top