ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना ; परदेशी घर आ गए हैं तो अब विदेशी सरजमींं से भारत

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  संसद सत्र के दौरान गुरुवार को राहुल गांधी के विदेश दौरे से वापस भारत लौटने व सत्र में 1 हफ्ते की देरी से शामिल होने पर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि परदेशी घर आ गए हैं तो अब विदेशी सरजमीं से भारत की छवि खराब करने के अपने कृत्यों पर माफी मांग लें.

अनुराग ठाकुर ने कहा, “घर आया परदेशी. वेलकम इन पार्लियामेंट. लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए सदन इंतज़ार कर रहा था.  पूरा हफ्ता हो गया था इंतज़ार करते करते. राहुल गांधी ने विदेशी सरजमीं से  देश को अपमानित करने का काम किया है, ये टुकड़े-टुकड़े व देश का नामोनिशान मिटाने के सपने देखने वाले गैंग के साथ खड़े होते हैं, अपनी पार्टी में शामिल करते हैं. अब विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का काम, झूठ बोलने का काम, संसद का अपमान करने का काम किया है. उन्हें सदन में आकर माफ़ी मांगना चाहिए.”

ठाकुर ने कहा, “विदेश में जाकर देश का अपमान करना और फिर इसका ठीकरा दूसरों के माथे फोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है. अपनी सरकार का आर्डिनेंस फाड़ कर उसे नॉनसेंस बोलना राहुल गांधी की पुरानी आदत है. राजीव गांधी ने भी प्लानिंग कमीशन को बंच ऑफ़ जोकर्स कहा था. ना जाने मनमोहन सिंह ने दोनों बार ये अपमान कैसे सहे होंगे.”

पूरे प्रकरण पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस के लिए देश के भी ऊपर एक परिवार है. ये आज नहीं पहले भी कहते थे ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’. अभी भी इनका यही चल रहा है. दुर्भाग्य ये है की सदन से माफ़ी मांगने के बजाय ये उल्टा सदन को कोसते हैं, सांसदों को कोसते हैं. स्पीकर के ऊपर ठीकरा फोड़ने का काम करते हैं. सच्चाई ये है कि किसी भी विषय पर बोलने से इनको कभी नहीं रोका गया.”

राहुल गांधी को इंदिरा से सीख लेने की नसीहत देते हुए ठाकुर ने कहा, “आज दुनिया ने भारत के नेतृत्व को माना है लेकिन शायद कांग्रेस मानने को तैयार नहीं है. लेकिन कम से कम संसद का तो अपमान ना करें. संसद का समय बर्बाद ना करें. देश के बारे में ऐसे विचार रखना, ये 60 वर्षों तक देश पर राज़ करने वाली पार्टी का दुर्भाग्य है. इन्हें तो विदेश में किसी ने ज्ञान दिया की जब इंदिरा जी विदेश आईं थी तब देश के बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन आप उनसे भी नहीं सीखे.” 

Scroll to Top