ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्‍या में मां कामाख्‍या समेत यूपी में 4 नई नगर पंचायतों को मंजूरी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में 4 नई नगर पंचायतों के गठन सहित नगर विकास विभाग के 12 प्रस्‍तावों पर मुहर लगा दी। इनमें अयोध्‍या में मां कामाख्‍या नगर पंचायत का गठन, फर्रुखाबाद के कांपित तक सीमा विस्‍तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाने और देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय के सीमा विस्‍तार का फैसला शामिल है। कैबिनेट बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।

अलीगढ़ नगर निगम समेत 8 नगर निकायों के सीमा विस्‍तार के प्रस्‍तावों पर मुहर लगी है। अब कुल 756 नगर निकाय हो गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है।

योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के तहत 192 करोड़ राशि के जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जायेगा। कैबिनेट ने इसे भी स्‍वीकृति दी। 

कैबिनेट की बैठक में गृह, औद्योगिक विकास और अवस्थापना के कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

Scroll to Top