अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे

लखनऊ (मानवीय सोच) आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन में चार मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वे इस समय प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले वे कुत्ते के काटने से चोटिल हो गए हैं।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन लखनऊ के लिए खेलने वाले मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी युद्घवीर सिंह और मोहसिन खान से मिलकर उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया।

यह चोट उनके बालिंग आर्म में है, जिससे उनका लखनऊ के खिलाफ मैच में न खेलना तय है।

सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने हिस्सा नहीं लिया, लेकिन वे खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सत्र के दौरान मौजूद रहे और साथियों से बात करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *