नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारत की सेना दिनो-दिन अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को कई स्वदेशी हथियार सौंप दिए हैं। इनमें एंटी-पर्सनेल लैंडमाइन ‘निपुण’, पैंगोंग त्सो में ऑपरेशन के लिए लैंडिंग अटैक क्राफ्ट, इन्फ्रैंट्री कॉम्बैट व्हीकल और कई अन्य दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले हथियार शामिल हैं।
सेना ने लैंडिंग क्राफ्ट की क्षमता का प्रदर्शन भी किया। इसे एलएसी के पास पैंगोंग त्सो में तैनात किया गया है। यह बोट 35 योद्धाओं को एक साथ ले जा सकती है और बहुत ही कम समय में लेक के किसी भी कोने में पहुं सकती है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चीन और भारत के बीच तनाव कायम है। कई दौर की बातचीत के बाद भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ऐसे में भारत ने यहां बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों की तैनाती कर रखी है।
