ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आर्टिकल-370 ने 10 दिनों में किया 50 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल-370’ ने बीते महीने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी।

आर्टिकल-370 ने पहले वीकेंड पर 36 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर डाला था। हालांकि, जैसे ही मंडे आया फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

अब एक बार फिर से यामी गौतम  की ‘आर्टिकल-370’ ने दूसरे वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस फिल्म ने 10 दिनों में कितना कारोबार किया है, चलिए देखते हैं पूरे आंकड़े-

यामी गौतम की फिल्म ने संडे को किया धमाका

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यामी गौतम (Yami Gautam) की ‘आर्टिकल-370 को उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताया जा रहा है। उनके एक्शन से लेकर आर्टिकल 370 की कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेकंड वीकेंड काफी अच्छा बीता है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को करीबन 5.5 करोड़ का कारोबार करने वाली इस मूवी के लिए दूसरा संडे काफी अच्छा रहा। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने सिंगल डे पर 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

आर्टिकल 10 डेज कलेक्शन

पहला दिन – 5.9 करोड़ रुपए
दूसरा दिन – 7.4 करोड़ रुपए
तीसरा दिन – 9.6 करोड़ रुपए
चौथा दिन – 3.25 करोड़ रुपए
पांचवा दिन – 3.3 करोड़ रुपए
छठा दिन – 3.15 करोड़ रुपए
सातवां दिन – 3 करोड़ रुपए
आठवां दिन – 3 करोड़ रुपए
नौंवा दिन – 5.5 करोड़ रुपए
दसवां दिन – 6.5 करोड़ रुपए
टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 50.6 करोड़ रुपए

यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया अर्धशतक

आर्टिकल-370 दुनियाभर में भले ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन इंडिया में फिल्म की कमाई काफी अच्छी हुई है। यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर आर्टिकल-370 ने 10 दिनों में ही 50 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ तक का हुआ है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 58.5 करोड़ तक पहुंची है।

आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यामी गौतम की फिल्म के पास एक अच्छी कमाई करने के लिए ये पूरा हफ्ता बचा हुआ है। फ्राइडे को इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Scroll to Top