ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अरविंद केजरीवाल ने कानून बनाने की कही बात : लोकल के लिए 80% रिजर्वेशन

दिल्ली   (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक बार फिर गुजरात पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले कच्छ के भुज में एक टाउन हॉल में उन्होंने निजी कंपनियों में स्थानीय कर्मचारियों के लिए रिजर्वेशन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि इंडस्ट्री में 80 फीसदी कर्मचारी लोकल होने चाहिए। दिल्ली के सीएम ने यह भी कहा कि यदि गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है तो इसके लिए कानून बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले एक शख्स ने दिल्ली के सीएम से कहा कि इंडस्ट्रीज में बहुत कम लोकल लोगों को रोजगार मिलता है। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा, ”मेरा अपना मानना है कि हर इंडस्ट्री में कम से कम 80 फीसदी लोग स्थानीय होने चाहिए, इसके लिए कानून पास किया जाएगा।” गौरतलब है कि गुजरात की फैक्ट्रियों में बड़ी संख्या में बिहार, यूपी समेत देश के दूसरे हिस्सों के लोगों को भी रोजगार मिला हुआ है।

अंदर ही अंदर मेरे लिए काम करें, पुलिस से अपील
दिल्ली के सीएम ने यह भी कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनी तो गुजरात के पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे दिया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें सिर्फ लॉलीपॉप दिया है। केजरीवाल ने उसने अपने लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, ”गुजरात के पुलिसवालों की ग्रेड पे की डिमांड थी। मैंने उनका समर्थन किया तो गुजरात सरकार जागी लेकिन सिर्फ भत्ते में बढ़ोत्तरी का लॉलीपॉप दिया। गुजरात पुलिस से निवेदन है कि भत्ता इनसे ले लो, ग्रेड पे मैं दे दूंगा। अंदर ही अंदर आम आदमी पार्टी के लिए काम करो सारे जने, सरकार बनाओ आम आदमी पार्टी, चार महीने बाद ग्रेड पे हमसे ले लेना।”

 

Scroll to Top