ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य एनआरसी और एनपीआर लागू करना है

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना जारी गई। सीएए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसपर सवाल भी उठाए। सीएए लागू होने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य एनआरसी और एनपीआर लागू करना है।

भाजपा का मुख्य उद्देश्य

मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपको सीएए को एनआरसी और एनपीआर के साथ जोड़कर देखने की जरूरत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में मेरा नाम लिया और कहा कि एनआरसी और एनपीआर लागू किया जाएगा। यह रिकॉर्ड में भी है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य देश में एनपीआर और एनआरसी लागू करना है।

विपक्ष ने उठाए सीएए पर सवाल

विपक्ष ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने की आलोचना करते हुए इसके समय पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीएए को अधिसूचित करने का समय स्पष्ट रूप से लोकसभा चुनावों, खासकर बंगाल और असम में ध्रुवीकरण करने के लिए निर्धारित गया है।

यह घोषणा सुर्खियां बटोरने का प्रयास

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि इस कदम से मोदी सरकार की एक और गारंटी पूरी हुई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनावी बांड मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद यह घोषणा सुर्खियां बटोरने का एक और प्रयास है। रमेश ने कहा कि दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित कानून को अधिसूचित करने में मोदी सरकार को चार साल और तीन महीने लग गए।

सीएए का कोई और मकसद नहीं

सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि सीएए का कोई और मकसद नहीं, सिर्फ मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आप क्रोनोलॉजी समझिए। पहले चुनाव का मौसम आएगा, फिर सीएए के नियम आएंगे। सीएए पर हमारी आपत्तियां बरकरार हैं।

मोदी की एक और गारंटी पूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी वादा करते हैं, सरकार उसे पूरा करती है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि सरकार ने अपनी गारंटी पूरी की है। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले के लिए मोदी और शाह की सराहना की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 11 मार्च 2024 एक ऐतिहासिक दिन है। सीएए मोदी की गारंटी के साथ एक वास्तविकता बन गया।

Scroll to Top