ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असदुद्दीन ओवैसी का बिल्किस बानो गैंगरेप आरोपियों की रिहाई पर तंज

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  गुजरात में बिल्किस बानो गैंगरेप के आरोपियों की रिहाई को असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात चुनाव से जोड़ा है। एआईएमआईआईएम के मुखिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लाल किले से प्रधानमंत्री महिला संकल्प का संकल्प दिलाते हैं। वहीं गुजरात में ऐसा फैसला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव से पहले भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ऐसा किया है। ओवैसी ने कहा कि गैंगरेप में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपियों की रिहाई से मुस्लिम समुदाय में बहुत गलत संदेश गया है।

भाजपा के लिए कही यह बातें
ओवैसी ने कहा कि यह फैसला नहीं, बिल्किस बानो के साथ एक बार फिर से अपराध हुआ है। उन्होंने कहाकि इसने बानो के जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। इसमें भाजपा लगातार छठवीं बार प्रदेश में अपनी सत्ता स्थापित करना चाहती है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा एक धर्म विशेष के प्रति पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण रवैया रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात के लिए कोई भी पछतावा नहीं है।

खेतों में छुपकर बचने की कोशिश कर रहा था परिवार
गौरतलब है कि बिल्किस बानों के साथ यह घटना 3 मार्च, 2002 को हुई थी। उस वक्त 21 साल की बिल्किस बानो पांच महीने की गर्भवती थी। इस दौरान उसकी दुधमुंही बच्ची के साथ परिवार के सात सदस्यों को मार डाला गया था। साबरमती एक्सप्रेस के कोच में 59 कारसेवकों के जला दिए जाने के बाद वहां भयंकर हिंसा हुई थी। इसके बाद बिल्किस का परिवार अहमदाबाद के करीब खेतों में छुपने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बिल्किस बानो के साथ गैंगरेप हुआ था।

 

Scroll to Top