झांसी: (मानवीय सोच) माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम मोहम्मद का देर रात झांसी मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम किया गया। शुक्रवार सुबह से इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि असद के परिवार के लोग उसके शव को लेने प्रयागराज से झांसी पहुंचेंगे।
इस पूरे मामले में अभी तक सस्पेंस बना हुआ है कि किसके शव को प्रयागराज ले जाया जाएगा? किसके शव का अंतिम संस्कार झांसी में ही पुलिस कराएगी। दोनों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया। दोपहर बाद असद अहमद के शव को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वहां उसके दफनाने की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज में अतीक अहमद के आवास पर लोगों का जुटान शुरू हो गया है।
असद अहमद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर परीछा डैम इलाके में बुधवार को दोपहर बाद हुआ था। इसके बाद दोनों के शवों को लेकर एसटीएफ और यूपी पुलिस की टीम चित्रकूट मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया। दावा किया गया कि झांसी एनकाउंटर में मारे गए असद के शव को लेने के लिए उसके नाना और मौसा मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।
