ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कई सवाल किए खड़े

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा को लेकर असम में काफी बवाल मचा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यात्रा के जरिए पार्टी ने राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश की।
गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह यात्रा क्या थी? इसकी टाइमिंग देखिए। उन्होंने असम में एक बड़ा सांप्रदायिक टकराव भड़काने की साजिश रची थी। इसकी एक झलक हमें गुवाहाटी में मिली थी।

असम की जनता राहुल गांधी को चुनाव में देख लेगी: सीएम हिमंत

उन्होंने आगे कहा,राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा और राज्य में टकराव शुरू हो गया। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों और राम भक्तों ने खुद को संयमित रखा। उन्होंने असम में कुछ भी अप्रिय नहीं होने दिया। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि असम की जनता आपके अहंकार को आगामी लोकसभा चुनाव में देख लेगी।

राहुल की गिरफ्तारी पर क्या बोले सीएम हिमंत

बता दें कि न्याय यात्रा के दौरान में अशांति पैदा करने को लेकर राहुल गांधी के अलावा, कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर सीएम हिमंत ने कहा कि हम उन्हें (राहुल गांधी) लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें पहले गिरफ्तार करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण हो जाएगा।

सीएम हिमंत ने आगे कहा,अब मामला दर्ज किया गया है, एसआईटी जांच करेगी और हमारे पास सबूत हैं। उनके उकसाने के बाद गुवाहाटी में एक बड़ी घटना हो सकती थी।” हम लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति नहीं करना चाहते क्योंकि हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं।

वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी के पोस्ट पर लिखा,”भाई चुनाव तक हमें राहुल गांधी की जरूरत है।

क्या है मामला

हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने यात्रा को गुवाहाटी के मुख्य सड़कों से गुजरने की इजाजत नहीं दी। राज्य सरकार के इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश पैदा हो गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Scroll to Top