असम सरकार 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को देगी स्कूटर

गुवाहाटी : (मानवीय सोच)  असम सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने उच्च माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को स्कूटर प्रदान करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य के कक्षा 9 के छात्रों को 3.78 लाख साइकिलें वितरित की जाएंगी। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया।

छात्राओं को मिलेगी स्कूटर

इस संबंध में, असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने फैसला किया है कि हाल ही में संपन्न उच्च माध्यमिक परीक्षा में 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को स्कूटर प्रदान किया जाएगा और लड़कों के लिए कट-ऑफ अंक 75 प्रतिशत और उससे अधिक हो ये तय किया जाएगा।

जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने सरकारी और प्रांतीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्रों के बीच 3.78 लाख साइकिलों के वितरण के लिए 167 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *