ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

थाइलैंड में चाइल्ड डेकेयर सेंटर में गोलीबारी ; कम से कम 34 की मौत

(मानवीय सोच) थाइलैंड के पूर्वोत्तरी प्रांत में मास शूटिंग में कम से कम 34 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 23 बच्चे हैं। अब भी पूरी जानकारी नहीं मिली है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक घटना में और भी लोगों की जान जाने की पुष्टि हो सकती है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि गोलीबारी करने वाला शख्स पूर्व पुलिसकर्मी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बच्चों पर चाकू से भी हमले किए गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। पुलिस का कहना है  कि हमलावर सफेद रंग की टोयोटा गाड़ी से आया था जिसपर बैंकॉक की ही नंबर प्लेट है। एक पुलिसकर्मी का कहना है कि मरने वालों में 23 बच्चे हैं। बता दें कि थाइलैंड में इससे पहले 2020 में एक सैनिक ने नाखोन रैचसिमा सिटी में 21 लोगों को गोलियों का निशाना बनाया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला करने वाले अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश  दे दिया हैं। घटना के बाद नोंग बुआ लांफू प्रांत में सेना को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

Scroll to Top