ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अतीक अहमद की पत्नी होंगी महापौर पद की प्रत्याशी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  निकाय चुनाव में इस बार बसपा प्रचार की जिम्मेदारी तेज-तर्रार महिलाओं को देगी। प्रत्येक बूथ पर महिला विंग तैयार की जा रही है। इसके मद्देनजर पार्टी सुप्रीमो मायावती जल्द ही लखनऊ में बैठक करेंगी। समीक्षा के लिए सभी कोऑर्डिनेटरों को तैयारी करने और बूथ स्तर पर चल रहे अभियान का पूरा रिकार्ड तैयार करने को कहा गया है।

नगर निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए सभी दल कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अन्य की तरह बसपा ने भी इस बार खास तैयारी की है। पार्टी हर बूथ पर उन महिलाओं की टीम अलग से तैयार करेगी, जो तेज-तर्रार, ज्यादा पढ़ी-लिखीं और प्रचार में काफी सक्रिय रही हैं।

पांच बिंदुओं पर होगा दावेदारों का बायोडाटा
पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रत्येक दावेदारों को पांच बिंदुओं पर परखा जाएगा। इनमें साफ-सुथरी छवि, शिक्षा, सामाजिक दायरा, व्यवसाय और राजनीतिक वजूद शामिल है। इन बिंदुओं पर कोऑर्डिनेटर दावेदारों का बायोडाटा देखेंगे। हालांकि यह बात दीगर है प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को बसपा महापौर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Scroll to Top