ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आईएस से युवाओं को जोड़ने वाले को एटीएस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : (मानवीय सोच)  एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित होकर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने वाले गोरखपुर के मुहम्मद तारिक अतहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस के मुताबिक वह सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को अपने साथ जोड़कर नया आतंकी मॉड्यूल आईएसकेपी बना रहा था।

इन युवकों को वह जिहाद के लिए देश के बाहर ले जाना चाहता था। उसे बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए राजधानी स्थित एटीएस मुख्यालय तलब किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस ने अपने थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अब उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा।

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि सेल्फ रेडिक्लाइज्ड आतंकी मुहम्मद तारिक अतहर गोरखपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल, दो सिम कार्ड और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। वह आईएस आतंकी अबु बकर अल बगदादी से प्रभावित होकर भारत में जिहाद के जरिये शरिया कानून लागू करना चाहता था।

Scroll to Top