पूर्व विधायक माविया अली के खिलाफ कुर्की नोटिस ; अदालत ने गैर जमानती वारंट भी किए जारी

सहारनपुर  (मानवीय सोच) पूर्व विधायक माविया अली पर अदालत से शिकंजा कस गया है। बार-बार वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर अदालत ने उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है। साथ ही पूर्व विधायक के गैरजमानती वारंट भी जारी हुए हैं। अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी।
देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली के खिलाफ फरवरी 2017 में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायधीश एमपी-एमएलए कोर्ट मयंक प्रकाश की अदालत में चल रही है। कोर्ट में पेश न होने पर कुछ समय पहले अदालत ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुए तो अदालत ने उनके खिलाफ कुर्की का नोटिस और फिर से गैरजमानती वारंट जारी कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *