उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मथुरा में स्कूल के अंदर शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा का रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. बिना कपड़ों के क्लास में मौजूद शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने की पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई. रेप का प्रयास करने वाले आरोपी शिक्षक फरार हो गया है. पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
पुलिस का कहना है कि फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है. मामले में कार्रवाई जारी है दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना कोसीकलां थाना इलाके में गांव के सरकारी स्कूल की है. 9वीं कक्षा की छात्रा दो दिन से स्कूल नहीं जा रही थी परिवारवालों ने उससे स्कूल जाने का कहा तो वह सहम गई और जाने से इंकार कर दिया. परिजनों ने छात्रा से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा था
