लखनऊ में स्कूटी पर सवार महिला से पर्स छीनने की कोशिश, 11 माह के मासूम के साथ सड़क पर गिरी

लखनऊ (मानवीय सोच) अलीगंज थाना क्षेत्र में पल्सर सवार लुटेरों ने स्कूटी पर अपने 11 महीने के मासूम और पति के साथ जा रही महिला से लूट प्रयास किया। छीनाझपटी में स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम और महिला को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना अलीगंज के पुरनिया चौकी इलाके में एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर अपने 11 महीने के मासूम को लेकर बैठी थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार पल्सर पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला से उसका पर्स लूटने का प्रयास किया।

इस दौरान संतुलन खोने से स्कूटी सड़क पर गिर गई। हादसे में मासूम व महिला घायल हो गए। वारदात में नाकाम होने पर पल्सर सवार बदमाश फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *