ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धर्म परिवर्तन से इनकार पर हत्या: सूफियान की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  दुबग्गा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने को लेकर हुई निधि गुप्ता की मौत के मामले में दुबग्गा कोतवाली पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी सूफियान की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बना कर दबिश दी जा रही है। वहीं, मृतका का शव उसके घर पहुंचा दिया गया है। परिजनों को आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है।

वहीं, मां लक्ष्मी गुप्ता की तहरीर पर सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटना में कई अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीयूष मोर्डिया ने बताया कि सूफियान ने निधि को मोबाइल दिया था जिसकी शिकायत निधि के परिजन सूफियान के परिजनों से करने गए थे। जहां विवाद के बाद यह घटना हुई।

जानकारी में आया है कि निधि की मां लक्ष्मी ने बताया कि सूफियान के पास निधि का एक वीडियो था जिसको लेकर वह उसे तंग कर रहा था। इस सवाल पर पीयूष मार्डिया ने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी नही मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद सूफियान ट्रामा सेन्टर भी गया था जहां निधि की मौत के बाद सूफियान फरार हो गया। सूफियान की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अवैध तरीके से कॉलोनी में रह रहे हैं लोग
मृतका के घर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष  श्रीकृष्ण लोधी से परिजनों ने बताया कि कालोनी में काफी लोग अवैध तरीके से रहकर भोली भाली लड़कियों को फंसाकर उनसे धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं। लोगों में पुलिस का डर नहीं है। कोई विवाद होता है तो पुलिस सीमा विवाद में उलझ जाती है।

Scroll to Top