लखनऊ के शहीद पथ पर ऑटो, टेम्पो, ई-रिक्शा नहीं जाएंगे ; पकड़े गए तो सीज होंगी गाड़ियां

लखनऊ: (मानवीय सोच) शहीद पथ पर ऑटो, टेंपो या ई-रिक्शा चलता मिला तो उसका चालान कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने शहीद पथ पर इन सवारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित करते हुए एंट्री पॉइंट्स पर फोर्स तैनात कर दी है। सवारी वाहनों का कमर्शल इस्तेमाल मिलने पर गाड़ियां सीज भी की जा सकती हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक शहीद पथ पर धीमी गति से चलने वाले वाहनों के चलते भारी और तेज गति से चलने वाले वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।

यही नहीं, इनके कारण शहीदपथ के एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में इन वाहनों को शहीदपथ पर रोका जाएगा। इस प्रतिबंध को अब सख्ती से लागू किया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार के मुताबिक शहीदपथ पर ऑटो का परमिट नहीं है।

वहीं शहर के जिन 11 रूटों पर ई रिक्शा प्रतिबंधित है, उनमें शहीदपथ भी है। शहर में रोजाना 100 ई- रिक्शा का चालान किया जा रहा है। यह सख्ती शहीदपथ पर भी की जाएगी। तय योजना के मुताबिक सोमवार से ट्रैफिक विभाग शहीदपथ पर इन वाहनों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *