ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में ऑटो का सफर महंगा ; प्रति किलोमीटर 4.19 रुपये बढ़ा

लखनऊ  (मानवीय सोच) रोडवेज बसों के साथ ही शहर में ऑटो का किराया भी बढ़ गया है। नया किराया सोमवार से लागू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि, लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने बढ़े किराये को कम बताते हुए इस पर असंतोष जताया है।

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में ऑटो और टेंपो के किराये में वृद्धि को भी अनुमति दी गई थी। यूनियन की ओर से राज्य परिवहन प्राधिकरण को किराया बढ़ाने का जो प्रस्ताव दिया गया था, उसके अनुसार पहले दो किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया 25 रुपये करने की मांग की गई थी। इसे नामंजूर करते हुए एसटीए ने प्रति किलोमीटर के लिए लगभग 10.58 रुपये किराया मंजूर किया था, जिसे सोमवार से लागू कर दिया गया। पहले एक किलोमीटर के लिए 6.39 रुपये किराया देय था। इस तरह प्रति किलोमीटर किराये में 4.19 रुपये की वृद्धि हुई है।

लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित का कहना है कि यूनियन की तरफ से जो प्रस्ताव दिया गया था उतना किराया नहीं बढ़ाया गया है, जबकि सीएनजी का दाम बेतहाशा बढ़ चुका है। संघ दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजेगा। बता दें कि चारबाग से हजरतगंज, आलमबाग, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि जगहों के लिए नया किराया लागू कर दिया गया है।

किराया (प्रति किलोमीटर)
वाहन पहले अब

थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा 6.39 – 10.24
थ्री व्हीलर टेम्पो विक्रम 6.82 -10.58

यह है नया किराया…
चारबाग से… फुल ऑटो प्रति यात्री

चिनहट 154 रुपये 52 रुपये
विभूतिखंड 138 रुपये 46 रुपये
इंजीनियरिंग कॉलेज 123 रुपये 41 रुपये
पीजीआई 123 रुपये 41 रुपये
मुंशी पुलिया 118 रुपये 40 रुपये
हुसड़िया 115 रुपये 39 रुपये
पत्रकारपुरम चौराहा 102 रुपये 34 रुपये
हजरतगंज 34 रुपये 12 रुपये
निशातगंज 62 रुपये 21 रुपये
आलमबाग बस अड्डा 30.50 रुपये 10 रुपये
आलमबाग चौराहा 36 रुपये 12 रुपये
चुंगी 72 रुपये 24 रुपये

Scroll to Top