ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवध बस डिपो टिकट घोटाला

अवध बस डिपो में टिकट घोटाले में नए-नए नाम उजागर हो रहे हैं। इसी क्रम में एक और महिला बुकिंग क्लर्क की भूमिका सामने आने पर निलंबित कर दिया है। इस मामले में महिला कर्मी नीता चौधरी को आरोप पत्र देते हुए इसकी जांच अधिकारी बाराबंकी के एआरएम को नामित किया है। इस पूरे मामले की जांच परिवहन निगम मुख्यालय के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) राम सिंह वर्मा की ओर से की गई थी, जिसकी तीन पन्ने की जांच रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी की ओर से जांच अधिकारी नामित कर निलंबन आदेश जारी किया है। 29 जुलाई 2023 को मैन्युअल टिकट की 10 गड्डियां गायब होने का खुलासा हुआ था। तत्काल जांच कर तीन कर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। जांच आगे बढ़ी तो संविदा पर तैनात कंडक्टर और लेखाकार पर कार्रवाई कर दी गई। अब तक इस मामले में एक संविदा कर्मी सहित छह लोगों पर कार्रवाई की गई है। स्टेशन प्रभारी के दोषी होने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डालकर निर्दोष पर लगातार कार्रवाई करते रहे। जबकि इस मामले में अवध डिपो का नियमित कर्मचारी छह माह से फरार है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच अभी भी कराई जा रही है।

Scroll to Top