‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं आयशा खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। आयशा ने मौनी रॉय के हालिया रिलीज गाने ‘जालिमा’ पर डांस किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट करने के लिए कूद पड़े हैं। मौनी के मोरक्कन डांस मूव्स की आलोचनाओं के बाद अब आयशा खान के डांस को लेकर भी लोग कुछ इसी तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ मुनव्वर फारूकी के साथ भिड़ने वालीं आयाश को शो के दौरान से ही खूब पॉप्युलैरिटी मिलने लगी है। वहीं इस शो के बाद उन्हें कुछ प्रॉजेक्ट्स भी मिले हैं। इस वक्त आयशा का ‘जालिमा’ गाने पर डांस खूब सुर्खियों में है। इस गाने में आयशा को डांस करते देख लोगों के कॉमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- अच्छा डांस करती हो, आगे से मत करना। वहीं किसी और ने कहा- मुनव्वर भाई के नाम पर फेमस हो गई। एक और यूजर ने लिखा- ये फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकती है। वहीं कुछ ने कहा- ऐसे नाचने वालों की इंडिया में कोई कमी नहीं
