ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी की अवैध कॉलोनाइजर की सूची

अयोध्या  (मानवीय सोच)  अयोध्या शहर में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनाइजर की भरमार है। इनमें नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं। इनमें भी कई ऐसे नामों की चर्चा है जो सत्ता में ऊंची रसूख रखने वाले बताए जाते हैं।

अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों की बाढ़ सी आ गई है। राम मंदिर का फैसला आने के बाद इस कार्य में सत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि और प्लाटिंग का अवैध कारोबार करने वाले शामिल हैं। कुछ दिनों पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सरयू के कछार के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों के लिए बनाए गए सीमांकन को ढहाया था इसके पहले भी अयोध्या शहर से सटे बाग बिजेसी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था।

अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों को लेकर हलचल तब और तेज हो गई जब सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री को जमीन के इस बड़े खेल की एसआईटी जांच कराए जाने के लिए पत्र लिख दिया। सूत्र बताते हैं कि इस बाबत राजस्व विभाग की ओर से एक सूची भेजी जा चुकी है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों के साथ उनके कॉलोनाइजरों के नाम सूची में शामिल है। इसमें महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। शुक्रवार की रात इस सूची में शामिल एक के घर पुलिस ने रात्रि में दो बार छापा मारा था।

अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया जाएगा
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव विशाल सिंह ने कहा कि हमने अभी तक 40 अवैध कालोनियों को चिह्नित कर लिया है। इन्हें ध्वस्त किया जाएगा। यहां खरीद फरोख्त करने वालों की पहचान हो गई है उनकी जांच की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अवैध जगहों पर निर्माण न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नक्शा पास कराने के साथ ही निर्माण के लिए जरूरी पूरी प्रक्रिया का पालन करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Scroll to Top