ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संगीत-संस्कृति के संगम से सजेगी अयोध्या, 12 मीटर ऊंची वीणा लगेगी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से नया घाट क्षेत्र में स्व. लता मंगेशकर चौक का निर्माण किया जा रहा है। यहां मां शारदा की वीणा ही सुर साम्राज्ञी चौक की पहचान होगी। इसका विकास कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि अयोध्या अध्यात्म, आस्था व संगीत के संगम से जगमग होती रहे। मां शारदे की वरद पुत्री स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के संगीत की गूंज से अयोध्या का चौराहा उनकी स्मृति को ताजा रखे।

लता मंगेशकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अयोध्या के प्रमुख चौराहे का नाम उनकी याद में रखा जाएगा। ईओ की मानें तो 10 अगस्त से शुरू किया गया प्रोजेक्ट 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि लता स्मृति चौक को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। स्मृति स्थल पर उत्कृष्ट रचनाओं के साथ यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया है। भविष्य में मार्ग चौड़ीकरण की भी योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ की मंशा के अनुरूप स्मृति चौक का निर्माण करीब 7.9 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।

वाद्य यंत्र प्रदर्शित होंगे
ईओ संजीव यादव ने बताया कि रामनगरी में वीणा की लंबाई 10.8 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। स्वर कोकिला भारतरत्न स्व. लता मंगेशकर की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए स्मृति चौक का निर्माण शुरू हो गया है। स्मृति चौक के मध्य में वाग्देवी सरस्वती का प्रतीक वीणा के साथ-साथ अन्य शास्त्रत्त्ीय वाद्य यंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

अयोध्या में दिवंगत महान गायिका की स्मृति में बन रहे लता मंगेशकर स्मृति चौक के डिजाइन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दी और यह एक महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हो जाएगा। स्थापना पर लता मंगेशकर द्वारा गाए गए श्रीराम के भजन बजाए जाएंगे।

Scroll to Top