कामकाज में लापरवाही पर अयोध्या के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक निलंबित

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कामकाज में लापरवाही करने पर अयोध्या डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार को निलंबित किया है। महेश कुमार के खिलाफ अयोध्या डिपो की बस संख्या यूपी 42 एटी 5447 में संचालित किमी से अधिक डीजल जारी करने मामला सामने आया है।

मामले की प्रारंभिक जांच में 3618 लीटर डीजल अधिक जारी कर रोडवेज को 3,26,405 रुपये की हानि पहुंचाना सही पाया गया है। उनके खिलाफ अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण शिथिल रखने और मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों का अनुपालन न करने के भी आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *