ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

AIIMS में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एलोपैथी के अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का भी शुभारंभ हो रहा है, जिसमे मधुमेह, मानसिक रोगों और नसों के रोगों (न्यूरोलोजी) में एलोपैथी और आयुर्वेद दोनों चिकित्सा पद्धतियों के समनव्य से उच्च स्तरीय शोध कार्य भी किये जायेंगे। एम्स के प्रवक्ता डॉ. सुयश सिंह ने बताया कि अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मे एलोपैथी के साथ- साथ भारतीय चिकित्सा पद्धति- आयुर्वेद के माध्यम से भी मरीजो को स्वास्थ्य लाभ मिल पायेगा| जिसके लिए एक “आयुष चिकित्सा अधिकारी” डॉ. हरि कृष्ण पारीक की नियुक्ति की गयी है।

इसी उद्देश्य से आयुष ओपीडी का शुभारंभ निदेशक अरविंद राजवंशी के कर कमलो द्वारा किया गया। निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी एवं संकाय प्रमुख प्रो. नीरज कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही मरीजो को भर्ती करने हेतु 30 बिस्तर के अंतरंग विभाग की शुरुआत होगी और मधुमेह, मानसिक रोगो और नसो के रोगो (न्यूरोलोजी) मे एलोपैथी और आयुर्वेद दोनो चिकित्सा पद्धतियों के समनव्य से उच्च स्तरीय शोध कार्य भी किये जायेंगे | कर्नल यू. एन. राय ने बताया की जल्द ही आयुष हॉस्पिटल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा, जिससे आयुष सेवाओ का विस्तार होगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुयश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो चिकित्सा पद्धतियों के सम्मिलित सहयोग से हम गंभीर बीमारियों मे और खराब जीवन शैली जनित रोगो मे और कोरोना पश्चात उत्पन्न रोगो मे मरीजो को लाभांवित करेंगे और विभिन्न नवीन शोध भी दुनिया के समक्ष रखने के लिए अथक प्रयासरत रहेंगे।

Scroll to Top