ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खान फिर जाएंगे जेल? रामपुर में गवाह को धमकाने का आरोप

रामपुर  (मानवीय सोच)  सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। आजम पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। इसी आरोप में आजम समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2019 में दायर एक मामले के गवाह ने केस दर्ज कराया है। जमानत पर चल रहे व्यक्ति का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में इस बात की चर्चा है कि क्या आजम खान फिर से जेल जाएंगे?

महीनों तक जेल में रहे आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बाहर आने का मौका मिला था। आजम खान पर 2019 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में गवाह को धमकाने का आरोप है। 2019 में दर्ज मुकदमे में पीड़ित नन्हे गवाह है।

आरोप है कि आजम खान की ओर से उसे धमकाया जा रहा है। शहर कोतवाली में आजम खान समेत 6 अज्ञात लोगों पर मकुदमा दर्ज हुआ है। आजम पर धारा 147, 195-A, 506 और 120B में मुक़दमा दर्ज किया गया है।

इससे पहले आजम खान धोखाधड़ी के मामले में करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। 19 मई को सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आए थे। इसके बाद से आजम लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। कभी इशारों में कभी सीधा निशाना साधते रहे हैं।

 

Scroll to Top