आजमगढ़ पुलिस ने साइबर अपराधी को झारखंड से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ (मानवीय सोच)  रिटायर पुलिस कर्मी के बैंक खाते से 55 लाख रूपए निकालने वाले साइबर अपराधी को झारखंड जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। 19 मई 2021 को पीड़िता मंजू शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मेरे पति भुवनेश वर्मा जो कि पुलिस विभाग में आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं उनके बैंक खाते में आए फंड के पैसे 55 लाख को किसी ने निकाल लिया है। आरोपी ने पेंशन चालू करने के नाम पर ऐनीडेस्क ऐप्स डाउनलोड कराकर निकाल लिए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

विवेचना में आया आठ अभियुक्तों का नाम
इस मामले के खुलासे के लिए साइबर क्राइम के एसपी त्रिवेणी सिंह जिले के एसपी अनुराग आर्य की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना शुरू की तो आठ नाम सामने आए। इनमें से चार अभियुक्तों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में मुख्य अभियुक्त सोनू मण्डल पुत्र नन्दु उर्फ नन्दलाल मण्डल ग्राम नरायनपुर थाना नरायनपुर जिला जामताड़ा झारखण्ड जो कई दिनों से फरार चल रहा था। गैंग का वांछित मुख्य अभियुक्त सोनू मण्डल पुत्र नन्दु उर्फ नन्दलाल मण्डल ग्राम नरायनपुर थाना नरायनपुर जिला जामताड़ा झारखण्ड को उसके ओम साईं होटल जामताडा से गिरफ्तार किया गया।

सरकारी वेबसाइट से लेते हैं कर्मचारियों का डेटा
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह के लिए मिलकर सेवानिर्वित्त हुए कर्मचारियों का डेटा सरकारी वेबसाइट से प्राप्त कर ट्रेजरी अधिकारी बनकर कॉल करते है। पेंशन बंद होने या पेंशन में इन्क्रीमेंट लगाने के नाम पर कॉल करके रिमोट सपोर्ट ऐप्स  डाउनलोड कराकर उसके माध्यम से उनके मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग या ई वॉलेट को एक्सेस कर उनके बैंक खाते से सारा पैसा विभिन्न फर्जी खातो में ट्रान्सफर करके आपस में बांट लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *