उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) बुलंदशहर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां पीड़िता के परिचित लड़के ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक में बैठाया फिर कुछ दूरी पर कार में बैठाकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती का रेप किया. इसके बाद उसे बीच हाईवे पर फेंककर फरार हो गए पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. यहां एक सितबंर को डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी. इस दौरान लड़की के पुराने सहपाठी ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया. फिर थोड़ी दूर जाकर उसे एक कार में बैठाया. उसमें लड़के के तीन साथी पहले से मौजूद थे.
इसके बाद आरोपी उसे औरंगाबाद रोड़ की तरफ लेकर गए. जहां बीच रास्ते में उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिलाया. फिर चारों ने उसके साथ रेप किया और बीच रास्ते पर उसे फेंककर फरार हो गए.
