बाबा बिरयानी शॉप सील, कानपुर हिंसा में फंडिंग करने वाले मुख्तार बाबा पर कसा शिकंजा

कानपुरः (मानवीय सोच)  कानपुर हिंसा में फंडिंग के दोषी मुख्तार बाबा की मुस्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग की। इसके साथ जिला प्रशासन की टीम ने शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत बिल्डिंग को सील कर दिया है। वहीं, मुख्तार बाबा के वकील का कहना है कि यह शत्रु संपत्ति नहीं है। इसके साथ ही हमारे पास हाईकोर्ट के स्टे का आदेश है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

बेकनगंज थाना क्षेत्र स्थित यतीमखाना, नई सड़क में बीते तीन जून 2022 को भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद हिंसा भड़क गई थी। कानपुर हिंसा को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव, फायरिंग और पेट्रोल बम चले थे। पुलिस ने मास्टरमाइंड हयात जफर और उसके साथी जावेद अहमद खान, मो. सूफियान और मो. राहिल को जेल भेजा था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा ने हिंसा के लिए फडिंग की थी। वहीं, पुलिस की जांच में मुख्तार बाबा की शत्रु संपत्तियां भी सामने आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *