ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धमकी पर बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा बयान, सनातन धर्म वाले डरते नहीं

छतरपुर  (मानवीय सोच)  बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जान से मारने की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा कि वे सनातन धर्म को मानने वाले हैं. सनातन धर्म के अनुयायी ऐसी धमकियों से नहीं डरते. चमत्कारों को लेकर उठे विवाद के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो देश अपनी ऊर्जा दूसरों को नष्ट करने में लगाता है, वह नष्ट हो जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का विलय बहुत जल्दी भारत में हो जाना चाहिए, उसके पास यही रास्ता बचा है.

बागेश्वर धाम को लेकर उठे विवादों के बाद छतरपुर लौटे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फोन कॉल पर मिली जान से मारने की धमकी पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत में जब-जब भी सनातन धर्म की बात आई है, तो इसके खिलाफ आवाज उठी है. लेकिन इससे डरना नहीं है. हमें अपने ईष्ट बागेश्वर हनुमानजी पर भरोसा है. बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते हमें मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार पर भरोसा है. यह सब चलता रहता है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, ‘हम सभी सनातनी साथ हों तो भारत हिन्दू राष्ट्र हो जाए, इसमें बुराई क्या है. इतने इस्लामिक देश हैं, क्रिश्चियन देश हैं, तो क्या हिन्दुओं के लिए एक हिन्दू राष्ट्र नहीं होना चाहिए. क्या यह मांग करना नाजायज है

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि बागेश्वर धाम के महाराज को फोन पर धमकी दी जा रही है. इसको लेकर छतरपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. धीरेन्द्र शास्त्री के रिश्तेदार लोकेश गर्ग ने धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि अज्ञात नंबर से आए कॉल से अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी. छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दिए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. एक शख्स लगातार धीरेंद्र शास्त्री से बात करने का प्रयास कर रहा था, मगर उसकी बात नहीं हो पा रही थी.

Scroll to Top