ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकाला, मुकदमा दर्ज करने की मांग

वाराणसी  (मानवीय सोच)  कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान निकाल कर रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया। जिस समय सामान निकाला गया, उस दौरान तेज प्रताप यादव होटल में नहीं थे। घटना को लेकर तेज प्रताप यादव के निजी सहायक ने सिगरा थाने में तहरीर देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिशाल सिन्हा के अनुसार, बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल के कमरा नंबर 205 में ठहरे हुए थे। कमरा नंबर 206 में उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मी ठहरे थे। मंत्री तेज प्रताप यादव दर्शन-पूजन और गंगा में नौकायन कर होटल वापस लौटे तो उनका सामान रिसेप्शन काउंटर पर रखा हुआ मिला।

उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का कमरा भी खाली करा दिया गया था। मंत्री तेज प्रताप यादव की गैर मौजूदगी में उनके कमरे को खोलना उनकी सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है।

इसलिए होटल के महाप्रबंधक और अन्य स्टाफ पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top