ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाहुबली विजय मिश्रा की तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की गई जब्त

भदोही  (मानवीय सोच) भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे विजय मिश्रा पर योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार विजय मिश्रा के परिवार की संपत्ति कुर्क की गई है। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्रा की तीन करोड़ 34 लाख 37 हजार कीमत की जमीन कुर्क कर ली। अधिकारियों के अनुसार यह जमीन डरा धमकाकर बहुत कम कीमत पर खरीदी गई थी।

भदोही के एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि गैंगलीडर विजय मिश्रा ने खुद और गैंग के सक्रिय सदस्यों बेटे विष्णु मिश्रा और पत्नी रामलली मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा के नाम से बेहद कम मूल्य पर मौजा नवधन तहसील ज्ञानपुर में जमीन खरीदी थी।

यहां पर विजय मिश्रा गैंग के द्वारा अराजी संख्या 1396 रकबा से 0.013 हे0, 1398 रकबा से 0.170 हे0, 1399 रकबा से  0.071 हे0, 1400 रकबा से 0.284 हे0 1402 रकबा से 0.021 हे0 कुल पांच गाटा संयुक्त रकबा से 0.559 हे0  (5,590 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी गई थी।

वर्तमान खतौनी में विजय मिश्रा और रामलली मिश्रा के साथ रूपा मिश्रा और विष्णु मिश्रा का नाम इस पर दर्ज है। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 34 लाख 37 हाजर 700 रुपये है। उक्त अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।

एसपी ने बताया कि गैंग लीडर विजय मिश्र और गैंग के सक्रिय सदस्य विष्णु मिश्रा ने हत्या, लूट, अपहरण, अवैध शराब का परिवहन, मारपीट, बलात्कार व सम्पत्ति हड़पने आदि जैसे गंभीर अपराध किये हैं। अपराध से अर्जित धन से स्वयं के नाम और अपनी-अपनी पत्नी के नाम से अचल संपत्ति रजिस्ट्री कराई गई है। पूर्व में भी गैंग लीडर के आपराधिक कृत्यों से अर्जित करोड़ों रुपए की सम्पत्ति कुर्क की गई है। फिलहाल विजय मिश्रा पर गम्भीर अपराधों के कुल 83 मामले दर्ज हैं।

Scroll to Top