लखनऊ (मानवीय सोच) शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाने का काम सात महीने बाद मंगलवार को पूरा हो गया। मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से 150 फीट पीछे स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर के पुराने पीपल के पेड़ को भी नवीन मंदिर परिसर में पुनर्रोपित कर दिया गया है।
बाबू अली ने दान की थी जमीन
शुरुआत में कहा गया कि दो-तीन महीने में मंदिर शिफ्ट दिया जाएगा, लेकिन सात महीने में काम पूरा हो सका। मंदिर के लिए एक बीघा जमीन बाबू अली ने दान दी थी। इसी जमीन पर हनुमान मंदिर को स्थापित किया गया है। बाबू अली ने हनुमान मंदिर के लिए अपनी जमीन देकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।
