ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गंगा में चप्पू वाली नावों पर रोक, मोटरबोट पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर जुर्माना

वाराणसी   (मानवीय सोच)  वाराणसी गंगा में नाव हादसे रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नाविकों को सख्त हिदायत दी गई है। इसके तहत जहां गंगा में चप्पू वाली नाव प्रतिबंधित है। वहीं मोटरबोट का संचालन ही सिर्फ मान्य है। साथ ही गंगा आरती के समय घाटों के सामने नाव खड़ी करने और सूर्यास्त के बाद नौकायन पर पूरी तरह से रोक है।

उक्त के संबंध में सभी एसडीएम, तहसीलदार को गंगा किनारे के गांवों की सूची बनाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है। लेखपाल, ग्राम प्रधानों, सचिव को भी निर्देश दिए गए हैं कि नाविकों को गाइड लाइन के बारे में जानकारी दें। एडीएम एफ संजय कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर नाव को सीज किया जाएगा साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा।
नशे की हालत में नौकायन नहीं 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से सभी नाविकों को गाइड लाइन जारी की गई है। निर्देश मिले हैं कि पुरानी नाव को अधिक रफ्तार से न चलाएं, छोटी नाव का परिचालन न करें। नाव में यात्रियों की ओर से हंगामा और अनावश्यक स्थिति परिवर्तन आदि नहीं करने दें। नशे में नौकायन नहीं करें और न ही किसी को नशे की हालत में बैठाएं।

नाव की लकड़ी अगर कहीं टूटी या क्षतिग्रस्त हो तो उसे मरम्मत करा लें। पतवार मजबूत होनी चाहिए। नाव में बैठने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या नाव पर प्रदर्शित होनी चाहिए। नाव पर लाइव जैकेट, टॉर्च, रस्सी, लंगर, बांस की लग्गी, हवा भरे ट्यूब इत्यादि भी होने चाहिए। नाव को नदी की मुख्य धारा में न ले जाएं। नाव पर गोताखोरों, एनडीआरएफ 8004931410, आपदा विशेषज्ञ 9140037137 और प्रशासनिक अधिकारियों का मोबाइल नंबर रखें।
Scroll to Top