ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेलीः मुस्लिम बस्ती से ही जाने पर अड़े कांवड़िये, पुलिस-पीएसी तैनात

बरेली  (मानवीय सोच)   दुनकी के कांवड़िये दुनका में रूट को लेकर अड़ गए। अधिकारियों के समझाने पर भी आक्रोशित कांवड़िये निर्धारित मार्ग से जाने को राजी नहीं हुए। अधिकारियों ने विवाद का कारण बन रहे मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी। एसडीएम सीओ दुनका में कैंप कर रहे हैं।

दुनका में वर्षों पहले कांवड़ियों को मुस्लिम बस्ती में दूसरे सामुदाय के लोगों द्वारा रोकने पर बवाल हुआ था। तत्कालीन अधिकारियों ने विवाद का स्थाई समाधान करने को दोनों सामुदाय के लोगों को बैठाकर बात की थी। ग्रामीणों की सहमति के बाद प्रशासन ने 2014 में दोनों सामुदाय के धार्मिक जुलूस व कार्यक्रमों के रूट तय कर दिए थे, तभी से दोनों सामुदाय के धार्मिक जुलूस निर्धारित रूट पर ही निकलते हैं। इसी समझौते के तहत तय किया गया था कि कांवड़िये दुनकी के बाग के पास से चकरोड पर होकर हरिद्वार जायेंगे।

कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट को दरकिनार कर मुस्लिम बस्ती की पीडब्ल्यूडी रोड से होकर निकलने का मन बनाया। ग्रामीण गत दिनों इस मामले को लेकर नेताओं से भी मिले। अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट कर दिया कि उन्हें मुस्लिम बस्ती से निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांवड़िये पूर्व निर्धारित रास्ते से निकलेंगे। पुलिस प्रशासन उनको पूरी सुरक्षा देगी।

गुरुवार को कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्राली में डीजे बांधकर दुनका की मुस्लिम बस्ती से निकलने की तैयारी कर ली। कांवड़िये गांव के मंदिर पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ आरके मिश्रा दुनकी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा तय मार्ग से निकलने के लिए समझाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया समझौता दुनका के लोगों में हुआ था। रूट तय करते समय दुनकी के लोग मौजूद नहीं थे। पीडब्ल्यूडी का रोड उनका परंपरागत रूट है।

अधिकारियों के न मानने पर कांवड़ियों ने कांवड़ लेने जाने से इंकार कर दिया। कांवड़िये ग्रामीणों के साथ दुनकी में जमे हैं। एसडीएम सीओ एसओ दुनका पुलिस चौकी से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने दुनका में मुस्लिम बस्ती से होकर निकलने वाले दुनकी रोड पर बैरियर लगाकर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।

एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा के अनुसार दुनकी के कांवड़िये दुनका की मुस्लिम बस्ती से होकर जाने पर अड़े है। चार दिन पहले भी दुनकी के लोगों को समझाया था, लेकिन कांवड़ियों ने गुरुवार को मुस्लिम बस्ती से होकर निकलने की तैयारी कर ली। कांवड़ियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। कांवड़िये निर्धारित रूट से हटकर जाने की कोशिश करेंगे तो प्रशासन और पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। तय रास्ते से जायेंगे तो पुलिस उनकी पूरी सुरक्षा करेगी।

Scroll to Top