ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली के मौलाना बोले: मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे धीरेंद्र शास्त्री

बरेली : (मानवीय सोच)  दरगाह उस्ताद-ए-जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खान ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बयान जारी किया है।

मौलाना ने कहा कि जो व्यक्ति कभी रोटी के लिए मोहताज था, भिक्षा मांगकर गुजारा करता था, वह आज करोड़ों की गाड़ी में कैसे घूम रहा है। मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मौलाना ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि बाबा का न तो कोई कारोबार है, न ही नौकरी। यह कृपा बालाजी की है या भक्तों की। आगे कहा कि मूर्ख बनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इसका सबसे अच्छा इस्तेमाल धीरेंद्र शास्त्री ने किया है। बाबा एक तरफ अपने भाषण के जरिये मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की आस्था से खेलकर अपना धंधा चला रहे हैं। 

धीरेंद्र शास्त्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग 

मोहम्मद कैफ रजा खान ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले धीरेंद्र शास्त्री को पता होना चाहिए कि 1940 में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि अगर हिंदू राष्ट्र हकीकत बन जाए तो यह देश के लिए सबसे बड़ी तबाही होगी। 

Scroll to Top