# BCCI चेयरमैन अमीश साहेबा बोले- आधुनिक क्रिकेट में अंपायर को भी रहना होगा अपडेट

कानपुर : (मानवीय सोच)  वर्तमान में आधुनिक क्रिकेट में काफी बदलाव हो रहा है। ऐसे में अंपायरों को भी अपने को अपडेट करना बेहद जरूरी है। वर्तमान में क्रिकेट में नए नियम, बदलाव व टेक्नोलॉजी के आने से अंपायरों का काम भी बढ़ा है। ये बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इन इंडिया (बीसीसीआई) के चेयरमैन अमीश साहेबा ने कही। वह जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में दस दिवसीय स्कोरर व अंपायरिंग कार्यशाला में ट्रेनिंग दे रहे हैं।

क्रिकेट काफी हाईटेक हो गया है। ऐसे में कई बार अंपायर का एक फैसला पूरे मैच का निर्णय ही बदल देता है। ऐसे में डीआरएस की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे यदि अंपायर ने गलत भी निर्णय दिया है, तो खिलाड़ी डीआरएस का इस्तेमाल कर फैसले के बारे में जानकारी ले सकता है।

क्रिकेट के विकास के साथ-साथ अंपायरों व स्कोररों को भी बदलाव को स्वीकार करना चाहिए। ऐसे में एसोसिएशन की ओर से इस प्रकार की कार्यशाला साल में कई होनी चाहिए। सिर्फ एक 10 दिवसीय कार्यशाला से कुछ नहीं होता है।